Main Slideराष्ट्रीय

सलमान खान जेल से हुए रिहा, जोधपुर एयरपोर्ट से जाएंगे मुंबई

जोधपुर। काला हिरण शिकार केस में दोषी बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान दो दिन जेल में काटने के बाद रिहा हो गए हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों के पास पहुंच गया। इसके बाद उनको जेल के वॉर्ड नंबर-2 से बाहर ले जाया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान के लिए जेल परिसर के बाहर तक कार ले जाने की इजाजत दे दी गई। सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता उनको जेल से लेने पहुंची थीं। जेल के बाहर सलमान के फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी। जेल में रिहाई की औपचारिकता पूरी होने में लगभग आधे घंटे का वक्त लग गया।

जेल से छूटने के बाद सलमान बंद गाड़ी में जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वहां पहले से ही उन्‍हें मुंबई ले जाने के लिए चार्टर्ड विमान पहुंचा हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के रास्ते को खाली कराया गया है। मुंबई में भी प्रशंसकों की तादाद को देखते हुए सलमान के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इससे पहले जोधपुर सेशंस कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी ने 25-25 हजार रुपये के दो बॉन्ड पर सलमान की जमानत अर्जी मंजूर कर दी। उधर, सलमान को जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ बिश्नोई समाज अब हाईकोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close