Main Slideउत्तर प्रदेश

गंदे गाने सुना सरेराह छेड़े जाने से परेशान लड़की ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। लड़कियों के साथ आए दिन छेडछाड़ की घटनाएं सुनने को मिलती है। कभी-कभी लड़कियां इससे परेशान होकर कुछ गलत फैसले उठा लेती है। कभी जहर खाकर तो कभी फांसी पर लटककर अपनी जान दे देती है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के
कानपुर की एक छात्रा के साथ हुई है। छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

छात्रा ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से अपनी आपबीती बताई। जब प्रशासन ने उसकी बात नहीं सुनी तो छात्रा ने पुलिस से गुहार लगाई।

पुलिस ने छेडछाड़ की एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपितों को गिरफ्तार करने के बजाय समझौते का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने छात्रा को इस कदर धमकाया कि उसने डिप्रेशन में आकर अपनी जान दे दी।

छात्रा एश्वर्या कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय से बीबीए कर रही थी। उसी की क्लास के दो स्टूडेंट अनिकेत पाण्डे और अनिकेत तिवारी उसके साथ छेडछाड करते थे। छात्रा के विरोध करने पर उनकी मनमानी और बढ़ गई।

जब छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की तो करियर का हवाला देकर उसको शांत रहने को बोल दिया गया। इसके बाद दोनों लड़कों की हिम्मत और बढ़ा गयी। दोनों रास्ते में रोक कर उससे छेड़छाड़ करने लगे। अश्लील गाने सुनाकर साथ चलते थे । इससे परेशान होकर एश्वर्या ने अपने परिजनों के साथ जाकर पुलिस से शिकायत की और मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने इस मामले में दोनों लड़के और चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर छात्रा को टार्चर करना शुरू कर दिया। एक तरफ उसे लड़के धमकाते रहे तो दूसरी तरफ लड़कों के परिजन छात्रा के परिवार वालों पर दबाव बनाते रहे।

सोमवार शाम को पुलिस ने एश्वर्या और उसके पिता को धमकाया और समझौता करने का दबाव बनाया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह भी यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज ने फोन कर छात्रा को धमकाया। इससे आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close