Main Slide

अजब गजब : सिर धड़ से अलग लेकिन 7 दिन से जिंदा है मुर्गा

क्या बगैर सिर के कोई जीवित रह सकता है? अब आप कहेंगे ये भी कोई पूछने वाली बात है। नामुमकिन है। हाल ही में एक वीडियो क्लिप सामने आई है। इसमें बिना सिर वाला मुर्गा दिख रहा था। वह जीवित था। उसका सिर धड़ से अलग था। फिर भी वह 7 दिन से जिंदा है। ऐसे में लोग उसे सच्चा योद्धा बताने लगे हैं।

फिलहाल वह बौद्ध भिक्षुओं के पास हैं, जिन्होंने उसे गोद लिया है। यह मुर्गा थाईलैंड के राचाबुरी प्रांत में मियुआंग राचाबुरी जिले में मिला था। अब उसी अनोखे मुर्गे से जुड़ी नई क्लिप भी सामने आ चुकी है।

बौद्ध भिक्षु इसमें बगैर सिर के मुर्गे को सिरींज के जरिए खाना खिलाते दिख रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे करीब 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुर्गे को जहां सबसे पहले देखा गया था, उसी के पास के मंदिर के बौद्ध भिक्षु उसकी देखभाल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नोप्पोंग थिट्टामो नाम के यूजर ने इसी मुर्गे की कहानी बयां की। बाद में उसने बताया कि पशु चिकित्सक वोराकरन श्रिरोज ने लोगों से चंदा जुटाकर उस मुर्गे का इलाज किया। सुपाकाड़ी अरुण थॉन्ग नाम की पशु डॉक्‍टर ने सबसे पहले उसे खाना खिलाया था।

उन्होंने इस मुर्गे को गले के जरिए एंटीबायटिक्स दी थीं। महिला डॉक्‍टर के अनुसार, “इस मुर्गे की जिंदगी बाकी थी। वह जीना चाहता था तो हमने उसे खिलाया-पिलाया और देखभाल की।”

मुर्गे की वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसकी गर्दन के ऊपर का हिस्सा गायब है। वहां घाव के गहरे निशान हैं। पंखों के आस-पास की खाल काली पड़ चुकी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस मुर्गे का यह हाल कैसे हुआ। लेकिन स्थानीय लोगों ने इस बारे में आशंका जताते हुए कहा है कि किसी अन्य जानवर या पक्षी ने उस पर हमला किया होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close