Main Slideराष्ट्रीय

शिमला के इंदिरा गांधी अस्पताल नहीं, चंडीगढ़ ले जाई गईं बीमार सोनिया गांधी

Priyanka Wadra, Priyanka Gandhi, Priyanka, Sonia Gandhi, Sonia, Shimla, Congress, SGPGI, PGI

सोनिया गांधी दो दिन से बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला से 13 किमी दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में रुकी थीं। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी तो प्रियंका ने इसकी जानकारी पहले स्थानीय नेताओं को दी।

उसके बाद बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाने की बजाय सोनिया गांधी को चंडीगढ़ के पीजीआई ले जाने की सलाह दी गई। खबरों के मुताबिक लम्‍बे सफर के दौरान चंडीगढ़ पहुंचने में भी सोनिया गांधी को खासी परेशानी हुई।

पीजीआई प्रशासन को सूचना दी गई कि यहां सोनिया गांधी को लाया जा सकता है। इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई को देर रात अलर्ट कर दिया गया। इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर और संबंधित स्टाफ को तैनात करने के साथ-साथ पीजीआई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसके बाद सोनिया गांधी को पीजीआई लाया गया। सोनिया गांधी को दिल्ली शिफ्ट किया जा चुका है। अब ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या एमरजेंसी से निपटने के लिए हिमाचल का यह नामी सरकारी अस्पताल सक्षम नहीं है।

बता दें कि सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की। तमाम नेता शिमला के आईजीएमसी में इलाज कराने से कतराते रहे हैं। पिछली वीरभद्र सिंह सरकार में खुद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बीमार हुए थे तो उन्होंने भी शिमला नहीं बल्कि चंडीगढ़ में अपना इलाज कराया था।

अब सरकार बदलने के बाद ताजा मामला सोनिया गांधी का सामने आया है। उन्हें भी इलाज के लिए चंडीगढ़ ही भेजा गया। रात भर डाक्टरों की निगरानी के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली शिफ्ट किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close