Main Slideमनोरंजन
Trending

प्रियंका, दीपिका को पीछे छोड़ इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी, विदेश में बजा डंका

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को छोड़ दिया पीछे

बॉलीवुड अभिनेत्रियों का जलवा न केवल देश में है बल्कि विदेशों तक उनकी धूम है। लेकिन अगर यह सवाल किया जाए कि विदेशों में कौन एक्ट्रेस सबसे ज्यादा फेमस है तो शायद कुछ लोगों का जवाब प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण होगा।

कई लोगों का तर्क होगा कि पिछले दो साल से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह कर वहां टीवी शो और हॉलीवुड फिल्में कर रहीं हैं तो भारत के बाहर सबसे ज्यादा फेमस होंगी। या फिर दीपिका ने विन डीजल जैसे बड़े एक्टर के साथ हॉलीवुड की फिल्म की तो वो देश के बाहर लोकप्रिय होंगी। लेकिन ये सारे अनुमान पूरी तरह गलत हैं।

विदेशियों के दिलों पर प्रियंका और दीपिका से ज्यादा कैटरीना कैफ ने कब्जा कर रखा है। कैटरीना कैफ भारत के बाहर सबसे ज्यादा मशहूर बॉलीवुड सेलेब मानी जा रही हैं। इसका खुलासा हाल ही एक वीडियो ऑन डिमांड एप स्पूल की तरफ से जारी रिपोर्ट में हुआ है। कैटरीना की फैन फॉलोइंग इतनी हैं कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस उनके सामने कुछ भी नहीं हैं।

करीब 40 मिलियन यूजर्स के डेटा के आधार पर कैटरीना की विदेशी लोकप्रियता तय की गई। इस लिस्ट में प्रियंका, दीपिका, करीना, ऐश, अनुष्का, काजोल और आलिया भी शामिल थीं। कटरीना कैफ वैसे भी इससे पहले कुछ समय तक गूगल पर सबसे अधिक सर्च करने वाली अभिनेत्री थीं, जो स्थान बाद में सनी लियोनी ने ले लिया।

इसी अध्ययन के अनुसार, दिलजीत दोसांझ भारत के बाहर सबसे लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता हैं। पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा दूसरे स्थान पर और इसके बाद जिम्मी शेरगिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close