मनोरंजन

PHOTOS: बॉलीवुड में एंट्री को तैयार सलमान की भांजी, हॉट इतनी कि जाह्नवी-सारा छूट जाएंगी पीछे

मुंबई। नया साल अपने साथ कई नई सौगातें लेकर आया है। बॉलीवुड के लिए भी नया साल काफी दिलचस्प रहेगा, क्योंकि इस साल कई पॉपुलर स्टार किड्स बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी नई जनरेशन है जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती चाहे फिर वो अमिताभ की नातिन हो या फिर सैफ की बेटी हों। यह सभी स्टार किड्स है। इन पर सबकी नजर होती है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के नबाव सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बॉलीवुड में चर्चा थी कि वो करण जौहर की फिल्‍म से डेब्यू करेंगी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में वो ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी।

सलमान खान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। वे फिलहाल मुंबई में पढ़ाई कर रही है। एलिजा भी फिल्मों में डेब्यू करेंगी। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि एलिजा कब बॉलीवुड में आएंगी।

तो आपको बता दें कि सलमान की भांजी कोई औऱ नहीं बल्कि उनकी बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी एलिजा अग्निहोत्री हैं। सलमान के बाद अब उनके परिवार का एक और स्टार सामने आने वाला है। एलिजा अभी 19 साल की हैं।

एलिजा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अक्सर वो अपनी पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। दिखने में वो बहुत सुन्दर और खूबसूरत हैं। इसके अलावा उनकी कई हॉट पिक्चर्स सोशल मीडिया वायरल हो चुकी हैं।

सलमान अपने मामा होने का पूरा फर्ज निभा रहे है। सलमान ने एलिजा को मीडिया की चमक दमक से अभी तक दूर रखा है। हालांकि फैमिली फंक्शन्स में एलिजा नज़र आती रही हैं लेकिन सलमान खान के साथ वो कम ही नज़र आती हैं।

देखना यह है कि अगर वो डेब्यू करती हैं तो क्या वाकई नई हीरोइन पर भारी पड़ने वाली हैं? क्या एलिजा अपने मामू की तरह लोगों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं? इस बात का सभी को इंतजार रहेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close