अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में अगवा छात्राएं रिहा

लागोस, 21 मार्च (आईएएनएस)| नाइजीरिया में आतंकवादी समूह बोको हराम द्वारा अगवा की गई स्कूली लड़कियों के एक समूह को रिहा कर दिया गया है और वे अपने गृहनगर दापची लौट गईं हैं।

नाइजीरिया सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बोको हराम आतंकवादियों ने फरवरी के अंत में उत्तरपूर्व नाइजीरिया के गर्वमेंट गर्ल्स साइंस एंड टेक्निकल कॉलेज से 110 लड़कियों का अपहरण किया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी लड़कियां वापस लौटीं हैं।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता गरबा शेहू ने सीएनएन से कहा कि रिहा की गई लड़कियों को सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि दापची की लड़कियों को रिहा किया गया है, लेकिन मैं नहीं जानता कि अभी कितनी लड़कियों को रिहा किया गया है। अभी संक्षिप्त विवरण प्राप्त हुआ है।

स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन सचिव कचाला बुकार ने कहा कि लड़कियों को दापची में सुबह दाखिल होते देखा गया। उन्होंने कहा कि करीब 50 लड़कियां थीं।

उन्होंने कहा, लड़कियों ने कहा कि बोको हराम ने उन्हें दापची से 20 किमी पहले छोड़ा और उन्हें आगे का रास्ता खोजने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, मैंने उनमें से 50 को देखा, लेकिन मैंने अपनी बेटी आयशा को नहीं देखा..इससे माता-पिता खुश थे, लेकिन हम देख सकते हैं कि उन्होंने कष्ट झेला है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close