Main Slide

इस नवरात्र पर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से दूर होंगे सारे विघ्‍न

होली के त्योहार के बाद लोगों ने नवरात्रि की तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्रि के नौ दिनों के इस पर्व के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 18 मार्च 2018 से शुरू हो जाएंगे और 25 मार्च तक चलेंगे। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का ज्यादा महत्व है। माना जाता है इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आगमन होता है। ऐसे समय में मां काली की पूजा से घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद लगातार नौ दिनों तक मां की पूजा और उपवास किया जाता है। 10वें दिन कन्या पूजन के बाद व्रत को खोला जाता है। मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि,  महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रूप हैं।

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र –

दुर्गा सप्तशती में वर्णित सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ परम कल्याणकारी है। इस स्तोत्र का पाठ मनुष्य के जीवन में आ रही समस्या और विघ्नों को दूर करने वाला है। मां दुर्गा के दुर्गा सप्तशती पाठ का जो मनुष्य विषम परिस्थितियों में वाचन करता है, उसके समस्त कष्टों का अंत होता है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने में पूजा-विधान बहुत बड़ा होने के साथ-साथ समय भी अधिक लगता है।  इसलिए जो भक्त इस पाठ के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, उनके लिए सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ भी सप्तशती पाठ के समान ही फल देने वाला होता है।

ऐसी मान्यता है, भगवान शंकर कहते हैं कि कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने वाले को देवी कवच, अर्गला, कीलक, रहस्य, सूक्त, ध्यान, न्यास और यहां तक कि अर्चन भी जरूरी नहीं है। केवल कुंजिका के पाठ मात्र से दुर्गा पाठ का फल प्राप्त हो जाता है। इसके पाठ मात्र से मारण, मोहन, वशीकरण, स्तम्भन और उच्चाटन आदि उद्देश्यों की एक साथ पूर्ति हो जाती है।

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र करने की विधि –

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र पढ़ने से पहले प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर अपने पूजा स्थान को साफ करके आसन पर बैठ जाए। अपने सामने लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर देवी दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। हाथ में अक्षत, पुष्प और जल लेकर संकल्प करें। मन ही मन देवी मां को अपनी इच्छा कहें। जितने पाठ एक साथ ( 1, 2, 3, 5, 7, 11) कर सकें, उसका संकल्प करें। अनुष्ठान के दौरान माला सामने रखें। कभी एक कभी दो कभी तीन न रखें। इस स्तोत्र के अनुष्ठान के दौरान हो सके तो जमीन पर शयन करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें। प्रतिदिन फल का भोग लगाएं। लाल पुष्प देवी भगवती को अर्पित करें। नवरात्रि के प्रथम दिन से नवमी तक प्रतिदिन इसका पाठ किया जाता है।

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के लाभ-

* जिन लोगों के पास हमेशा धन का अभाव रहता है। धन का लगातार नुकसान होता है। बेवजह के कार्यों में धन खर्च हो रहा हो, उन्हें कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं।

* शत्रुओं से छुटकारा पाने और मुकदमों में जीत के लिए यह स्तोत्र किसी चमत्कार की तरह काम करता है। नवरात्रि के बाद भी इसका नियमित पाठ किया जाए तो जीवन में कभी शत्रु बाधा नहीं डालते। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होती है।

* कुंजिका स्तोत्र के पूरे पाठ से जीवन के संपूर्ण रोगों का नाश होता हैं। इस स्तोत्र के पाठ से न केवल गंभीर से गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है, बल्कि रोगों पर होने वाले खर्च से भी मुक्ति मिलती है।

* यदि किसी व्यक्ति पर कर्ज चढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है, तो कुंजिका स्तोत्र का नियमित पाठ जल्द कर्ज मुक्ति करवाता है।

ध्यान रखने योग्य बातें-

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र को करते समय इंसान को शरीर से ही नहीं मन से भी पवित्र होना जरूरी है। कभी भी दूसरों के बारे में गलत सोच से इस स्तोत्र को नहीं करना चाहिए। वरना इसका प्रभाव उल्टा पड़ता है। नवरात्र के समय में मांस, मदिरा का सेवन  नहीं करना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close