Main Slideराष्ट्रीय

सूफी गायक वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूटी, प्‍यारेलाल वडाली ने दुनिया को कहा अलविदा   

मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का आज यानी शुक्रवार को अमृतसर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। प्यारेलाल को अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बता दें कि प्यारेलाल उस्ताद पूरण चंद वडाली के छोटे भाई थे। इन दोनों भाइयों की जोड़ी वडाली ब्रदर्स के नाम से मशहूर है।

उस्ताद पूरण चंद वडाली और प्यारे लाल वडाली ने सूफी गायि‍की से श्रोताओं में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। इनकी आवाज और गायि‍की का अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया।

काफियां, भजन, ग़ज़ल और कव्वाली गाने में इन्‍ दोनों भाइयों को गजब की महारत हासिल रही हैं। इन्होंने बुल्ले शाह, संत कबीर और अमीर खुसरो के गीतों को दर्शकों के सामने जिस तरीके से पेश किया, उससे तमाम लोग इनके दीवाने बन गए। लेकिन आज प्यारलाल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और साथ ही इनकी म्यूजिकल जोड़ी भी अब टूट गई।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close