मनोरंजन

18 साल की भतीजी का यौन शोषण करने वाले जितेंद्र पर FIR दर्ज, 47 साल पुराना है मामला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन शोषण उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह एफआईआर महिला थाना न्यू शिमला में दर्ज है। जितेंद्र की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अपने वकील की मदद से फरवरी में हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को ई-मेल के जरिये शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। शिमला के एसपी ओमपत्ति जम्वाल ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।

शिमला पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला तब का है जब साल 1971 में जितेंद्र उसे शूटिंग दिखाने के बहाने दिल्ली से शिमला लाए। उस समय उसकी उम्र 18 और जितेंद्र की उम्र 28 थी। महिला ने बताया कि उसको तो ये भी नहीं पता था कि वो कौन सी फिल्म की शूटिंग देखने जा रही है? थकान होने की वजह से वह होटल में वो सो गयी। इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए जितेंद्र ने उसका यौन शोषण किया। जितेंद्र उस समय शराब के नशे में थे। महिला ने उन्हें धक्का भी दिया। पर वो नहीं माने।

इतने सालों से चुप रहने की भी वजह महिला ने बताई है। उसने बताया कि पिता की वजह से आज तक वो चुप थी। पिता की मौत हो जाने के बाद उसने शिकायत करने का फैसला लिया है। साथ ही ‘मी-टू’ कैंपेन से भी उसे इस मामले की शिकायत करने की हिम्मत मिली।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close