Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

श्रीदेवी के शव को भारत भेजने में इस शख्स ने निभाई अहम भूमिका, जानिए कौन हैं वो

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। बॉलीवुड की इस अदाकारा को अंतिम बार देखने के लिए फैंस का सैलाब सड़को पर उमड़ पड़ा।

सभी लोग नम आंखों से अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को अंतिम बार देख रहे थे। श्रीदेवी का शव दुबई के शवगृह में था तब उसे वापस भारत भेजने के लिए एक भारतीय ने मदद की।

अशरफ शेरी थामारासरी नाम का यह शख्स केरल का रहने वाला है। अशरफ संयुक्त अरब अमीरात में मरने वाले लोगों के शवों को स्वदेश भेजने में मदद करते हैं। अशरफ ने कर्ज में डूबे श्रमिकों से लेकर अमीरों तक 4700 शवों को दुनिया के 38 देशों तक भेजने में मदद की है।

अशरफ का कहना है कि यह काम वो दुआ पाने के लिए करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब यहां पर किसी शख्स की मौत हो जाती है तो लोगों को शव को वापस भेजने की प्रक्रिया के बारे में पता नही होता है। मैं इंसानियत के नाते लोगों की मदद करता हूं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close