प्रदेश

जयमाल के समय दूल्हे के मोबाइल पर आया ऐसा मैसेज, दुल्हन ने चप्पलों से की पिटाई

बुलंदशहर। दूसरी शादी करने जा रहे युवक की जयमाल के समय दुल्हन ने चप्पलों से पिटाई कर दी। दरअसल जयमाल के समय दूल्हे के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें उसके शादीशुदा होने की बात लिखी थी। ये मैसेज दुल्हन की सहेली ने पढ़ लिया लिया उसे इस बात की जानकारी दी। जैसे ही दुल्हन को ये बात पता चली उसने आव देखा न ताव दूल्हे की चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ा और परिजनों को भी इसकी जानकारी मिली। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने भी दूल्हे पर अपना हाथ साफ़ करते उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र की है। यहां जयमाल के समय दुल्हन की एक सहेली ने दूल्हे के मोबाइल पर मैसेज देखा। इस मैसेज में लिखा था कि वह तीन महीने पहले ही अपने साथ नोएडा के एक मॉल में काम करने वाली लड़की से शादी कर चुका है। दोनों ने कॉर्ट में जाकर शादी की है।सहेली ने पूरा मैसेज दूल्हन को पढ़ा दिया। दूल्हन जब जयमाला के लिए पहुंची तो उसने चप्पल निकाला और दूल्हे की जमकर धुनाई कर दी।

घर वाले पहले पूरा माजरा समझ नहीं पाये। जब उन्हें पूरी जानकारी मिली तो बरातियों से प्लेट छिन लिये गये और उन्हें पंडाल के अंदर ही बंधक बना लिया गया। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close