राष्ट्रीय

बिहार में हल्की बदली छाई

पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटे तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सयस तथा अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close