राष्ट्रीय

उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्घि

लखनऊ, 26 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किये जाने का अनुमान है। दिन में हवाएं भी चलेंगी जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने की सम्भावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कानपुर का 16.7 डिग्री, गोरखपुर का 18 डिग्री, इलाहाबाद का 17 डिग्री और झांसी का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close