मनोरंजन

सलमान ने बताया- क्यों नहीं कर रहे शादी, वजह सुनकर आपको भी आएगी हंसी

मुंबई। 52 साल के हो चुके बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की है। सलमान जहां भी जाते हैं लोगों का उनसे एक ही सवाल होता है आप शादी कब कर रहे हैं। सलमान भी लोगों का ये सवाल सुनते-सुनते परेशान हो गए हैं। अब सलमान ने भी ये राज़ खोल दिया है कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है। सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने शादी न करने की वजह बताई।

सलमान ने कहा, “शादी आजकल बहुत मंहगी चीज हो गई है। आप किसी से शादी करने के लिए लाखों-लाख और करोड़ो रुपये खर्च कर देते हैं। मैं इतना खर्चा नहीं उठा सकता। इसलिए ही मैं अकेला हूं।” वहीं, अपने पेरेंट्स की शादी के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा, ‘मेरे पिता की शादी मात्र 180 रूपए में हुई थी। मेरे पेरेंट्स ने हम 5 भाई-बहनों को कम आमदनी में अच्छे से पाला पोसा है।’

वैसे सलमान के जवाब से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मजाक कर रहें। वैसे हाल ही खबर थी सलमान अपनी रोमानियन गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ शादी करने वाले हैं। वह कई बार सलमान खान के साथ घर के फंक्शन, पार्टी में भी दिखती रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close