Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पीरियड्स शुरू होने की कर रही थीं ब्‍वॉयफ्रेंड से बात, इसे सुन महिला को प्‍लेन से उतारा  

नई दिल्ली। महिलाओं में पीरियड्स का होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इससे  हर महिला को हर महीने गुजरना पड़ता है, लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला को पीरियड्स की वजह से विमान से उतार दिया गया।

महिला ने एमिरेट्स एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि उन्हें पीरियड्स में दर्द की वजह से प्‍लेन से बाहर कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस बात की कोई शिकायत नहीं की, लेकिन वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से इस बारे में बात कर रही थी। इसे फ्लाइट अटेंडेंट ने सुन लिया और फिर उसके बाद उन्हें विमान से बाहर कर दिया गया।

24 साल की बेथ इवांस ने एयरलाइंस पर आरोप लगाया कि उन्हें और उनके ब्वॉयफ्रेंड जोशुआ मोरान को एमिरेट्स विमान ने फ्लाइट से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। बेथ के मुताबिक फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें पीरियड्स पेन के बारे में बात करते सुन लिया था। इसके बाद फ्लाइट टेक-ऑफ करने से पहले कथित रूप से उन्हें प्लेन से बाहर कर दिया गया।

बेथ के मुताबिक उन्हें पीरियड्स के कारण दर्द हो रहा है। उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से कहा कि उन्हें दर्द इतना गंभीर नहीं है कि किसी को परेशानी हो और इसलिए उन्हें फ्लाइट बोर्ड करने दिया जाए, लेकिन एयरलाइंस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। हालांकि फ्लाइट के स्वास्थ नियमों में भी पीरियड्स की वजह से रोके जाने के किसी  नियम का जिक्र नहीं है। बावजूद बेथ को सफर करने से रोका गया।

उधर, आरोपों पर एमिरेट्स एयरलाइंस ने सफाई देते हुए कहा कि बेथ पीरियड्स के दर्द से परेशान थीं और वो दर्द की वजह से रो रही थीं। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए उन्हें मेडिकल सहायता दिलाने का फैसला किया गया और उन्हें सफर करने से रोका गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close