राष्ट्रीय

उत्तराखंड की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी

देहरादून, 22 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित कई पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई जिसके कारण यहां के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कई अन्य जगहों खासकर मैदानों के तापमान में वृद्धि हुई है जो सामान्य है।

एक अधिकारी ने कहा, केदारनाथ घाटी में अचानक हुई बर्फबारी से निर्माण कार्यो में अधिक बाधा नहीं आई है। केदारनाथ घाटी में 2013 में आई बाढ़ से भीषण क्षति पहुंची थी।

क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि पहाड़ों में शनिवार तक मौसम ठंडा रहेगा और बर्फबारी व बारिश भी होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close