Main Slide

2018 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए क्‍या करें और क्‍या न करें

नई दिल्ली। साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण आज पड़ेगा। ग्रहण के वक्‍त भारत में रात होगी और इस वजह से यह भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप भाग, दक्षिण-पश्चिम, अण्टर्कटिका तथा दक्षिणी ध्रुव के समीपवर्ती दक्षिणी प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात्रि 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और इसका अंत मध्यरात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।

भारत में सूर्य ग्रहण भले नहीं दिखेगा, लेकिन इसका धार्मिक महत्व है। इस कारण ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इस वजह से इंसान को कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके जरिए वो अपना आने वाला वक्त सुधार सकता है।

सूतक के दौरान लोगों को भगवान का ध्यान करना चाहिए। घर में धूप और अगरबत्ती जलाकर रखें। नदी किनारे स्वच्छ वातावरण में साफ मन से पितरों का ध्यान करें। पंडितों और गरीबों को दान करें।

इस दौरान सूर्य को अर्ध्य दें। भगवान शिव, माता पार्वती और तुलसी की पूजा करें। इसके बाद पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमाएं करें, लेकिन तुलसी का ना छूएं।

ग्रहण खत्‍म होने के बाद स्नान करें और अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करें। सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई करें और भगवान को नए कपड़े पहनाएं। सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी और घर में गंगाजल छिड़कें। भगवान को मिठाई अथवा मीठी चीजों का भोग लगाएं। घर के सभी लोगों को मीठा खिलाएं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close