खेलराष्ट्रीय

भारतीय हॉकी टीम को ओडिशा सरकार के रूप में मिला नया प्रायोजक

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय हॉकी टीम को नया प्रायोजक मिल गया है। ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीम को प्रायोजित करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं। ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीम को प्रायोजित करेगी। मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं।

इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close