अन्तर्राष्ट्रीय

डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक का निधन

कोपनहेगन, 14 फरवरी (आईएएनएस)| डेनमार्क के प्रिंस व रानी मारग्रेथ द्वितीय के पति हेनरिक का निधन हो गया। पैलेस ने यह घोषणा की। वह 83 साल के थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पैलेस के बयान के हवाले से कहा कि मंगलवार को फ्रेडेन्सबोर्ग पैलेस में रात 11.18 बजे नींद में वह चल बसे।

प्रिंस के परिवार में रानी मारग्रेथ और दो बेटे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close