Main Slideमनोरंजन

धक-धक गर्ल माधुरी कभी अजय जडेजा के प्यार में पागल थी

मुम्बई। बॉलीवुड में एक दौर था जब माधुरी दीक्षित का डंका बजता था। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती थी। माधुरी दीक्षित आजकल सुखियों में है। दरअसल उनकी सुपरहिट फिल्म तेजाब का एक गाना एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। सुपरहिट गाना एक दो तीन फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहा है।

Related image

इस गाने को जैकलीन फर्नांडिज पर फिल्माया जाएगा। माधुरी दीक्षित का एक दौर ऐसा जब उनके दीवानों की लम्बी कतार हुआ करती थी। माधुरी दीक्षित का नाम किसी जमाने में अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त के साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी दीक्षित क्रिकेटर अजय जडेजा के प्यार में पागल हुआ करती थी।

Related image

माधुरी का दिल क्रिकेटर अजय जडेजा के लिए कुछ ज्यादा धडक़ने लगा था। दोनों की पहली पहली मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुईं थी। माना जाता है पहली नजर में माधुरी को अजय जडेजा से प्यार हो गया था।

Image result for madhuri dixit ajay jadeja

हालांकि उस जमाने में अजय जडेजा भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते थे। माधुरी दीक्षित के साथ जब उनका नाम जुड़ा तो उनका खेल प्रभावित होने लगे था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा रॉयल फैमिली से थे जबकि माधुरी एक मध्यमवर्गीय फैमिली से।

Image result for madhuri dixit ajay jadeja

इस वजह से अजय जडेजा का परिवार इस अफेयर को लेकर खुश नहीं था और वह माधुरी के साथ रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। मैच फिक्सिंग में अजय जडेजा का नाम आने के बाद शायद माधुरी दीक्षित ने उनसे किनारा कर लिया था।

Image result for madhuri dixit ajay jadeja

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close