प्रदेश

बेटे ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां का कर दिया ये हाल

बरेली। मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। एक मां नौ महीने तक अपने कोख में रखकर एक बच्चे को पालती है और असहनीय दर्द के बाद उसे जन्म देती है। मां भी ये चाहती है कि बुढ़ापे में उसका बच्चा उसका सहारा बनेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली से ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

इस वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग महिला को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। बाद में पता चलता है कि ये शख्स कोई और नहीं खुद उसका बेटा है। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो साभार INEXT LIVE:

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स बुजुर्ग महिला को पीट रहा है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त सड़क पर से कई लोग गुजरे लेकिन किसी ने भी बुजुर्ग महिला की मदद नहीं की। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो 33 सेकेंड का है।

इस वीडियो में देखें कैसे शख्स महिला पर लात-घूंसे मार रहा है। महिला खुद को बचाने के लिए जैसे ही उठने की कोशिश करती युवक उसे धक्का दे देता। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close