Main Slideराष्ट्रीय

रेणुका से यूजर ने ट्विटर पर की बेहूदगी, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मुंबई। अब बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे को ट्रोलर्स ने घटिया तरीके से ट्रोल किया है। रेणुका ने ट्रोलर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रेणुका ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पर एक यूजर ने बेहूदा कमेंट कर रेणुका को नाराज कर दिया है। ट्विटर यूजर ने न केवल पोस्ट पर घटिया कमेंट किया है, बल्कि उनसे भी बदतमीजी की। रेणुका ने मुंबई पुलिस से उस ट्विटर यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा है।

गांधी की पुण्यतिथि पर किया था पोस्ट

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रेणुका शहाणे ने लिखा था, ‘आज के दिन 70 साल पहले निहत्थे महात्मा गांधी को 36 वर्षीय हत्यारे ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। गांधी भले ही नफरत की भेंट चढ़ गए हो, लेकिन उनकी विरासत नहीं मर सकी। भारत आज भी गांधी की धरती के तौर पर जाना जाता है। नफरत हार गई। बापू आपको शत-शत नमन।’ उनके इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं लेकिन एक ट्विटर यूजर ने काफी घटिया कमेंट किया।

शहाणे ने मुंबई पुलिस और महिला आयोग से मांगी मदद

रेणुका शहाणे ने इस यूजर के खिलाफ मुंबई पुलिस से ट्विटर पर ही शिकायत कर डाली। शहाणे ने मुंबई पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए लिखा कि वो इस यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहती हैं। मामले पर मुंबई पुलिस ने भी फौरन एक्शन लिया। सबसे हैरानी की बात थी कि शिकायत के बावजूद ट्विटर यूजर अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आया और बेहूदे कमेंट करता चला गया।

रेणुका ने ट्विटर यूजर के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है। आईपीसी की धारा 509 और आईटी अधिनियम के तहत यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई मिरर के अनुसार केस दर्ज किया गया है। टीम इस मामले की जांच कर रही है।

रेणुका शहाणे अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले फिल्म ‘पद्मावत’ पर बोलने के कारण भी वो चर्चा में रही थीं। शहाणे ने कहा था कि फिल्म की बजाय भ्रूण हत्या और रेप पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close