राष्ट्रीय

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 10 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे के कारण 10 ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 35 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और पांच के समय में फेरबदल किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह घने कोहरे के साथ दिन में आसमान के साफ रहने के संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई और दृश्यता 300 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान है और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close