अन्तर्राष्ट्रीय

महिलाओं का सेक्‍सुअल हैरासमेंट करने वाले डॉक्‍टर को 175 साल जेल

 

वाशिंगटन। डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, लेकिन अमेरिका के एक डॉक्टर ने घिनौना काम कर डाला है। इससे यह पूरा डॉक्टरी पेशा ही शर्मसार हो गया है।

अमेरिका में जिमनास्टिक से जुड़े पूर्व डॉक्टर लैरी नासर इलाज के नाम पर महिलाओं का सेक्‍सुअल हैरासमेंट करता था। उस पर करीब 156 से ज़्यादा महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है।

डॉक्टर पर इतने गंभीर आरोप लगे है कि कोर्ट ने उन्हें 175 साल की सजा सुना दी है। फैसला करते वक्‍त कोर्ट के जज रोजमैरी एक्विलीन ने कहा कि, ‘आप समाज के लिए बहुत ही खतरनाक है, इसलिए हम आपको आजीवन कारावास की सजा सुनाते हैं। आपको बाहर किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जा सकता है, मैंने आपके डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर दिया है।’

डॉक्टर पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट को बताया कि डॉक्टर इलाज के नाम पर उनका यौन शोषण करता था। शुरू–शुरू में उनको लगा कि शायद यह कोई इलाज का तरीका है। इसलिए हम लोगों ने उनकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया था। बाद में हमें समझ आने लगा कि वो इलाज के नाम पर हमारे साथ कितना बुरा कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर, डॉक्टर ने महिलाओं के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि ये सभी आरोप उन पर इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपना काम बेहद ईमानदारी से किया है। लोग नहीं चाहते कि मैं जनता की सेवा करूं। इसलिए मुझ पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close