Main Slideराष्ट्रीय

VIDEO : इंडिगो कर्मचारियों ने यात्रियों को धमकाया, कहा-सीआईएसएफ बुलाकर प्लेन से बाहर निकलवाएंगे

 

नई दिल्ली। यात्रियों से बुरे बर्ताव को लेकर एक बार फिर इंडिगो एयरलाइंस सुर्खियों में आ चुकी  है। इससे पहले कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ मिसबिहैव किया था, लेकिन इस बार कंपनी ने अपने ही यात्री को धमकी दे डाली।

एयरलाइंस पर आरोप है कि उनके कर्मचारियों ने कुछ यात्रियों पर जबरदस्‍ती की और बल प्रयोग किया क्योंकि वे लोग विमान से नहीं उतर पा रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें धमकी भी दी। हालांकि बताया जा रहा है कि ये मामला 30 दिसंबर 2017 का है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है। विमान में सवार यात्री जो महाराष्ट्र में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद नंदुरकर ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर गुस्सा निकाला है।

उन्होंने लिखा “इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों ने यात्रियों को धमकी दी कि वे विमान से उतर जाएं, अन्यथा उन्हें वह पटना सीआईएसएफ के माध्यम से घसीटकर बाहर निकलवाएंगे।” प्रसाद नंदुरकर का आरोप है कि पहले तो एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को विमान में सवार होने दिया। फिर उड़ान को ही रद्द कर दिया।

बाद में कंपनी ने यात्रियों के आरोपों को खारिज करते हुए सफाई दी कि 30 दिसंबर को 20 यात्रियों को छोड़ बाकी सभी यात्री उनके कर्मचारियों के साथ सहयोग बनाए रखने के लिए नम्रतापूर्वक अनुरोध कर सभी को बाहर निकाला गया। उनका कहना है कि 30 दिसंबर को मौसम खराब होने और विजिबिलिटी कम होने के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

इससे पहले भी इंडिगो एयरलाइंस पर इस तरह के आरोप लगे है। इसके बाद कंपनी को संसदीय समिति की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close