उत्तराखंड

फूलन देवी की इस शख्स ने की थी हत्या, अब रचाने जा रहा है शादी

देहरादून। शेर सिंह राणा (40) को कौन नहीं जानता है। दरअसल शेर सिंह राणा ने पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गया था। शेर सिंह राणा को लेकर खबर है कि वह बहुत जल्द शादी करने जा रहा है। उत्तराखंड से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक राजनीतिक परिवार की बेटी से उसकी शादी तय हो गई है।

संबंधित इमेज

गौरतलब हो कि रुडक़ी के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के हत्या का दोषी पाया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, हालांकि बाद में इसके बाद पिछले साल उसे दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी और जमानत पर वह जेल से बाहर आ गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह रूडक़ी में रह रहा है। हालांकि शादी की डेट को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है।

गौरतलब हो कि साल 2001 में दिल्ली में फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्या का आरोप शेर सिंह राणा को जेल की हवा खानी पड़ी थी लेकिन तिहाड़ जेल से साल 2004 फरार हो गया था लेकिन बाद में उसे फिर दबोज लिया गया था। हालांकि साल 2017 में उसे जमानत मिल गई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close