प्रदेश

दो महीने पहले हुई FACEBOOK पर दोस्ती, प्यार और सेक्स का हुआ ये खौफनाक अंजाम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को छत से धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती दो महीने पहले ही फेसबुक पर हुई हुई। इस बीच लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की बात कही, जिससे उसने साफ़ इंकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए लड़के ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कनिष्का दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेकंड ईयर की स्टूडेंट है। करीब 2 महीने पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती साहिल नाम के लड़के से हुए। दोनों की दोस्ती जल्द ही मुलाकातों में तब्दील हो गई। कनिष्का अक्सर साहिल से मिलने करोलबाग में उसके घर आया करती थी। बताया जा रहा है कि यहां दोनों के बीच संबंध भी बने। कुछ दिन पहले ही साहिल ने कनिष्का को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था, लेकिन बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कनिष्का ने इसके बाद साहिल से बात करना बंद कर दिया।

पीड़िता के परिजनों आरोप है कि साहिल ने पहले अपने पिता के साथ उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था और उसके साथ मारपीट भी की। 31 दिसंबर, 2017 की शाम करीब 6.30 बजे साहिल उनकी बेटी को अपने साथ करोलबाग ले गया। कनिष्का की मां ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि साहिल पैसे न मिलने की वजह से उसे बुरी तरह पीट रहा है। कुछ ही देर बाद पीड़िता के परिवार वालों को पता चला कि उनकी बेटी छत से नीचे गिर गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close