खेल

बोस्निया के मिडफील्डर लुलिक ने फुटबाल से संन्यास लिया

साराजेवो, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| बोस्निया एवं हर्जेगोविना के मिडफील्डर सेनाड लुलिक ने शुक्रवार को फुटबाल से संन्यास ले लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 34 साल के लुलिक ने भावनात्मक तौर पर कहा कि उन्होंने यह फैसले अपने परिजनों और करीबी लोगों की मदद ले लिया है।

लाजियो क्लब के कप्तान लुलिक ने अपने देश के लिए कुल 57 मैच खेलते हुए चार गोल किए हैं।

वह लाजियो के अलावा स्विस बीएससी यंग ब्वाएज, ग्रासहॉपर क्लब ज्यूरिक के लिए खेले हैं। लाजियो के लिए 2011 से अब तक लुलिक ने 253 मैचों में कुल 27 गोल किए हैं।

लुलिक ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपने संन्यास की पुष्टि की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close