Main Slideराष्ट्रीय

निखरेगी सोमनाथ की स्वर्ण आभा

Somnath-Temple_55f54c6750598एजेंसी/ अहमदाबाद : बारह ज्योर्तिलिंग में से एक और ऐतिहासिक श्री सोमनाथ महादेव का मंदिर एक बार फिर स्वर्ण जडित होने जा रहा है। दरअसल इस मंदिर के लिए एक दान दाता ने 100 किलो सोना दान में दिया है। दरअसल श्री महादेव मंदिर के गर्भगृह में सोना चढ़ाया जाना था। मगर अब यह कार्य पूर्ण हो गया। है। अक्षय तृतीया अर्थात् सोमवार को ही यह कार्य संपन्न हुआ है।

सोमनाथ महादेव मंदिर को करीब 40 किलो सोने से मंदिर के अंदर के भाग को स्वर्ण जड़ित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वर्षों पूर्व सोमनाथ महादेव मंदिर सोने का था। इस मंदिर को लुटेरों द्वारा लूटा गया। इसके बाद यहां से सोने का काफी नुकसान हुआ।

मंदिर में पाषाण शेष रह गया था मगर दान दाता के सामने आने के बाद इसकी शोभा बढ़ने की पूरी संभावना जताई गई है। दरअसल 60 किलो सोने से मंदिर का त्रिशूल, गर्भगृह, डमरू, ध्वजादंड और शिखर के हिस्सों को स्वर्ण मंडित कर दिया जाएगा।                      

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close