Main Slideप्रदेश

खास ‘ताकत’ से लैस होकर लड़कियों से SEX करता था ये बाबा

नई दिल्ली। दिल्ली के ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों पर लगातार छापेमारी चल रही है। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बाबा के बारे में पता चला है कि वो अफीम खाकर रोजाना 10 लड़कियों से संबंध बनाता था। इतना ही नहीं बाबा के इरादे इतने घिनौने थे कि वो अपने आश्रम में रहने वाली लड़कियों को खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिला देता था। जब लड़कियां अपने होश खो देती थीं तो वह उनके साथ कुकर्म करता था। ये बाबा खुद को भगवान कृष्ण का रूप बताता था और बच्चियों को भगवान कृष्ण की रानियां बताकर उनके साथ ज्यादती करता था। इतना ही नहीं लोग तो ये भी बताते हैं कि बाबा के आश्रम से रात में लड़कियां कहीं ले जाई जाती थीं और सुबह वापस लाई जाती थीं। कई बार तो रात में महंगी कार से लोगों को बाबा के आश्रम में आते हुए भी देखा गया है।

इससे पहले ढोंगी बाबा वीरेंद्र दीक्षित के मध्य प्रदेश के इंदौर के एक आश्रम से तीन लड़कियां छुड़ाई गई हैं। पुलिस ने दो को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया और एक को नारी निकेतन भेज दिया है। इस आश्रम में मिले रजिस्टर में महिलाओं, वृद्धों सहित कई आयु वर्ग के लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने बताया, “परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बाबा दीक्षित का एक आध्यात्मिक केंद्र होने की सूचना मिली। पुलिस ने सोमवार रात छापा मारा तो वहां तीन लड़कियां पाई गईं, जिनमें से दो बिहार की और एक पश्चिम बंगाल की थी।”

पुलिस ने बताया कि आश्रम में मिली दो नाबालिगों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है, वहीं बालिग लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है, साथ ही मकान मालिक द्वारा किराएदार की सूचना पुलिस को न देने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।” गौरतलब है कि पिछले दिनों बाबा वीरेंद्र के दिल्ली स्थित आश्रम पर पुलिस की दबिश में 40 नाबालिग लड़कियां मिली थीं। उसके बाद से बाबा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close