मनोरंजन

क्या दूसरी बार पापा बनने वाले हैं धोनी..

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को मुंबई के ‘द सेंट रेजिस’ होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची, लेकिन जैसे ही पार्टी में धोनी ने एंट्री ली सबका ध्यान उनकी ओर चला गया।

धोनी यहां अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जीवा ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी और बहुत ही क्यूट लग रही थी। जीवा की ड्रेस का कलर मम्मी के ड्रेस से मैच कर रहा था। जीवा ने तो मीडिया को देखकर वेव भी किया।

वहीँ, इस रिसेप्शन में धोनी की पत्नी साक्षी को देखकर इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, पिंक कलर की ड्रेस पहनी साक्षी का पेट थोड़ा बाहर की ओर निकला हुआ लग रहा था। साक्षी को देखने के बाद कई लोगों को लगा कि शायद वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद बातें होने लगी हैं कि कहीं धोनी दूसरी बार पापा तो नहीं बनने वाले हैं।

बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी जुलाई 2010 में देहरादून में हुई थी। फरवरी 2015 में साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close