मनोरंजन

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में धोनी-शाहरुख नहीं, इस शख्स ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

 

मुंबई। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने मंगलवार को मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।

हालांकि इस रिसेप्शन ने जिस शख्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का एक फैन है। इनका नाम गयान सेनानायके है। ये इनदिनों श्रीलंकाई टीम के साथ भारत आए हुए हैं। गयान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के भी जबरे फैन हैं।

गयान सेनानायके श्रीलंका की टीम का सपोर्ट करते हैं और अक्सर स्‍टेडियम में दिखते हैं। वह अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए भारत आये हुए हैं। इसी बीच विराट कोहली ने गयान को अपनी खुशियों में शरीक होने का न्योता दे दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close