मनोरंजन

कास्टिंग काउच पर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि अभिनेत्रियों के अलावा अभिनेताओं को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। फिल्मों में कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए प्रियंका ने आगामी प्रतिभा आधारित रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में कहा, “पुरुष भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं।”

प्रियंका का समर्थन करते हुए शो के मेजबान ऋत्विक धनजानी ने कहा, “ऐसा निचले स्तर के लोग करते हैं, जो संघर्षरत नए कलाकारों का लाभ उठाना चाहते हैं। बड़े निर्देशक और निर्माता ऐसा काम कभी नहीं करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उद्योग में अच्छे लोगों के साथ काम किया।”

‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। इसमें फिल्मकार करण जौहर और रोहित शेट्टी जज होंगे। यह शो आम लोगों को बड़े पर्दे पर पहुंचने का अवसर देगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close