मनोरंजन

रिसेप्शन में विराट ने कहा कुछ ऐसा, अनुष्का ने सबके सामने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की क्यूटीपाई की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की चर्चा चारों ओर है। 11 दिसंबर को सभी की नजरों से दूर इटली जाकर जहां इनदोनों ने अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था, तो वहीँ अब मुंबई में हुए रिसेप्शन में विराट कोहली ने अनुष्का को ऐसी बात बोल सभी को हैरान करके रख दिया।

जी हां। दरअसल, कल मौका था विरुष्का की शादी के बाद दूसरे रिसेप्शन का जोंकि मुंबई में हुआ। ये फंक्शन लोअर परेल स्थित सेंट रेजिस होटल में हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स और बॉलीवुड वर्ल्ड के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे। रिसेप्शन के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ब्लू-गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन पहना।

रिसेप्शन के दौरान न्यूली वेड कपल ने एक साथ एंट्री ली। विराट ने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया इंडिगो वेलवेट नेवी बंद गला पहना था। जिसमें हैंडक्राफ्टेड विंटेज गोल्ड बटन लगे हुए थे।

इसके साथ उन्होंने आइवरी वूल और सिल्क का जोधपुरी ट्राउजर पहना था। वहीं अनुष्का ने गोल्डन कलर की लहंगा-चोली पहनी थी। जिसमें चोली स्लीवलेस थी। एंट्री के दौरान विराट ने अनुष्का की ओर देखकर ऐसा कुछ कहा, कि अनुष्का ने काफी वियर्ड रिएक्शन दिया। इस दौरान अनुष्का उन्हें घूरती नजर आईं।


अब ये तो विराट ही जानें कि उन्होनें अनुष्का से पंगा क्यों लिया, लेकिन कुछ भी कहे विरुष्का के गजब अंदाज ने तो पूरे माहौल में ही चार चाँद लगा दिया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close