Main Slide

आज का राशिफल

ASTRO ftftएजेंसी/ जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष- भव्य समारोह में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। खुशियां अपनों से साझा करेंगे। हर्ष आनंद दिन बीतेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। दिन उत्तम फलकारक।

वृष- प्रयासों को समर्थन और सराहना मिलेगी। नवीनता पर जोर रहेगा। निजी जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संकल्पशक्ति प्रबल होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पूछपरख बनी रहेगी।

मिथुन- शुभ कार्यों में यथाशक्ति सहयोग करेंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। कारोबारी मामले बनेंगे। दिन कला कौशल को बढ़ाने वाला।

कर्क- सफलता और समर्थन से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक मामले हितकर रहेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर भुनाएं। दिन उत्तम फलकारक। गंभीर विषयों में रुचि रहेगी।

सिंह- सभी का साथ मनोबल बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार रहेगा। नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पारिवारिक मामले सुलझेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कन्या- धर्म कर्म में रुचि रहेगी। श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। दिन भाग्य को बल देने वाला।

तुला- अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। सहजता से आगे बढ़ते रहें। वार्तालाप में सतर्कता रखें। दाम्पत्य में प्रेम और पवित्रता बनी रहेगी। त्याग की भावना को बल मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक- जो भी करेंगे उसमें पूरे मनोयोग जुटेंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौँपी जा सकती है। अति गंभीरता की अपेक्षा सहजता पर जोर दें। यात्रा में सावधानी रखें। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन के मामले बनेंगे।

धनु- मेहनत भाग्य की नींव है। भाग्य मेहनत का दिक् सूचक। प्रयासों में तेजी बनाए रखें। सुनी सुनाई बातों को अनदेखा करें। दिन संघर्ष से सफलता देने वाला। नियमों की अनदेखी से बचें।

मकर- प्रेम और पवित्रता आत्मबल बढ़ाएंगे। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय साझा करेंगे। मनोरंजक यात्रा प्लान कर सकते हैं। कारोबार में प्रभावी दखल बना रहेगा। दिन शुभता वर्धक। जिद्दीपन से बचें।

कुंभ- भव्य भवन की अभिलाषा को बल मिलेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। जल्दबाजी और अपनों की अनदेखी से बचें।

मीन- सामाजिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। दिन बंधुत्व भाव बढ़ाने वाला। कार्यगति बढ़ाएं। आलस्य और आत्मप्रशंसा भाव से बचें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close