Main Slideमनोरंजन

देखें विरुष्का के रिसेप्शन की फोटो, कुछ अलग अंदाज में दिखा कपल

नई दिल्ली। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन की पहली फोटो आ चुकी है। दिल्ली के होटल ताज में ग्रैंड रिसेप्शन किया गया। स्टेज पर विरुष्का मतलब विराट-अनुष्का की जोड़ी वाकई बहुत ही दमदार लग रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दोनों ही स्टार्स ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बता दें कि ब्लैक कलर के कोट और शॉल में विराट तो वहीं रेल और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन की साड़ी में अनुष्का दिखाईं दे रही हैं। अनुष्का ने मांग में सिंदूर और गले में भारी ज्वैलरी पहनी हुई है। बता देें कि भारतीय परिधान में दिखने वाली जोड़ी विरुष्का की ड्रेस डिजाइन सभ्यसाची ने किया है।

ज्ञात हो कि विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी। भारत लौटने के बाद दोनों ने पीएम को रिसेप्शन का निमंत्रण दिया।

आज 21 दिसंबर गुरुवार को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन शुरू हो चुका है। ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में रिसेप्शन हो रहा है। बता दें कि वेडिंग कार्ड के अनुसार, रात 8.30 बजे रिसेप्शन हो चुका है। यहां पर विराट और अनुष्का के रिश्तेदार, दोस्त समेत कई बड़ी सेलिब्रिटी शरीख हैं।

दिल्ली का ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में 500 से 1000 लोग आ सकते हैं। इस होटल का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काफी फेमस है। होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती हैं। रिसेप्शन के बाद मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है। बता दें कि शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close