Main Slideमनोरंजन

अर्शी के पापा को उनकी अलमारी से मिला कुछ ऐसा कि घर से बाहर बितानी पड़ी रात

नई दिल्ली। बिग बास 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान शो में जाने से पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वैसे ये बात अलग है कि वह हर बार विवादों के चलते ही सुर्खियों में रही हैं। बिग बॉस के घर में जाने के बाद भी वह कई कारणों से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अभी हाल ही में बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में दिखाया था कि वह बार-बार अपने साथी कंटेस्टेंट विकास गुप्ता से शिलाजीत खाने की बात पूछ रही थीं।

इससे पहले वह शो में आकाश डडलानी की पैंट भी खींच चुकी हैं। अब अर्शी ने अपने बारे में एक बात बताकर सबको सोच में डाल दिया है। ज्ञात हो कि वूट के अनसीन वीडियो में अर्शी खान घर के सदस्य विकास और पुनीश से बात करते हुए एक फनी वाकया शेयर किया। अर्शी ने बताया कि एक बार उनके वार्डरोब में उनके पापा को ऐसी चीज मिली जिसके बाद शर्म के मारे वो पूरी रात अपने घर नहीं आ पाई।

वैसे ये बात अलग है कि इस बातचीत के दौरान उन्होंने उस चीज के बारे में नहीं बताया। वहीं अर्शी की दोस्त और अभिनेत्री महिमा सिंह ने एक साक्षातकार के दौरान बताया कि वो बहुत ही आपत्तिजनक चीज थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close