Main Slideमनोरंजन

तो इन कारणों से नहीं हो पा रही प्रियंका चोपड़ा की शादी

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ बढ़ चुकीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट्स में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। आज कल वह अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में लगी हैं। तो वहीं उनकी हॉलीवुड फिल्‍मों का भी सफर जोरों शोर से शुरू हो चुका है। प्रियंका हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड की भी कई फिल्‍मों की स्क्रिप्‍ट पर विचार कर रही हैं।

लेकिन अपने इतने सारे बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका शादी की भी मन बना रही हैं, लेकिन इस ‘देसी गर्ल’ को देश-विदेश घूमने के बाद भी अपनी पसंद का जीवन साथी नहीं मिला है। बता दें कि यह हम नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार प्रियंका का कहना है कि वह शादी के लिए सही व्यक्ति की तलाश में हैं। हालांकि प्रियंका का कहना है कि शादी प्‍लानिंग से नहीं होती।

अभी हाल ही में अचानक आई विराट और अनुष्‍का की शादी की खबरों के बाद अब कई सितारे ऐसे हैं जिनकी शादी की खबरें गर्म हो गई हैं। ऐसे में मंगलवार को ‘जी सिने अवॉर्ड 2017’ में हिस्‍सा बनने इंडिया आईं प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, ‘शादी प्‍लानिंग से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं। बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान शीर्ष भूमिका में हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी।

हालांकि इस फिल्‍म से आमिर खान अपना हाथ खींच चुके हैं और खबरें हैं कि अब आमिर की जगह शाहरुख खान इस फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। यही वजह है कि अब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्‍म से अपनी दूरी बना सकती हैं। जी सिने अवॉर्ड में शिरकत करने आई प्रियंका चोपड़ा, स्‍टेज पर अपने फिल्‍मी भाई यानी रणवीर सिंह और पिता अनिल कपूर के साथ स्टेज पर थिरकती नजर आईं। ज्ञात हो कि फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और प्रियंका भाई बहन बन चुके हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में वह रणवीर की पत्‍नी काशीबाई का किरदार निभा चुकी हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close