Main Slide

गजब संयोग : दो महिलाओं ने दिया सात बच्चों को जन्म

मुरैना। मुरैना जिले के अस्पताल में कुछ दिन पहले अजब संयोग देखने को मिला। दो महिलाओं ने क्रमश: तीन और चार बच्चों को जन्म दिया। खास बात तो यह रही कि एक को चार बेटियां हुई तो दूसरे को तीन बेटे। सबलगढ़ रामपहाड़ की सपना पत्नी अमर सिंह राठौर ने शनिवार को चार बेटियों को जन्म दिया।

सपना के पहले से भी दो बेटियां हैं। एक सात साल की है और दूसरी दो साल की। पति अमर सिंह ने बताया कि सोनोग्राफी कराने से उसे पता था कि पत्नी के गर्भ में चार बच्चे हैं। अमर सिंह मजदूरी करता है। वहीं रविवार को किशोरगढ़ सबलगढ़ निवासी गिरजा पत्नी सूर्यभान जादौन अपना पहला प्रसव कराने अस्पताल आईं। उन्होंने तीन बेटों को जन्म दिया। जिला अस्पताल के डॉ. बनवारीलाल गोयल के अनुसार बच्चों का वजन सामान्य (2.5 किलो) से कम है इसलिए सभी को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।

ग्वालियर की कमला राजा महिला अस्पताल के गायनिक विभाग की एचओडी डॉक्टर ज्योति बिंदल के अनुसार यह असामान्य घटना है। केस को परखने के बाद ही पता चलेगा कि किन परिस्थितियों में यह डिलेवरी हुईं हैं। और ऐसा होने से क्या कारण हैं।

उधर डॉ. साधना शिवहरे प्रभारी गायनिक विभाग मुरार प्रसूती गृह का कहना है कि जिन महिलाओं को लंबे समय तक बच्चे नहीं होते वो अक्सर दवाईयां लेती हैं। जिससे एक से अधिक बच्चे होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन सभी एक ही जेंडर के हों यह निश्चित ही चौकानें वाली बात है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है वाकई यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close