अन्तर्राष्ट्रीय

इराक मॉडल को सेल्फी लेना पड़ा भारी,छोड़ना पड़ा मुल्क

मुम्बई। इराक की खूबसूरत मॉडल सारा इदान को मिस इजराइल के साथ सेल्फी लेना बहुत भारी पड़ गया है। इराक से मिली जानकारी के अनुसार मिस इराक सारा इदान को इस वजह से देश छोडऩे के लिए मजबूर किया गया है। इदान ने भी अपनी जान खतरा मानकर देश छोड़ दिया है।

इदान ने बीते महीने टोक्यो में मिस इजरायल अडार गैंडेल्समैन के साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद इराक ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं आलम तो यह है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं है। एक इजरायली चैनल को अडार गैंडेल्समैन के हवाले से बताया है कि 27 वर्षीय इस मॉडल इदान को खुलेआम धमकियां दी जा रही थीं।

इसके साथ ही इदान से कहा गया है कि वह मिस इराक का खिताब छोड़े नहीं तो अन्यथा उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। गैंडेल्समैन ने आगे बताया कि इन चीजों के खौफ से मिस इराक सारा इदान ने अपने परिवार के साथ फौरन इराक छोड़ दिया है। इराक से मिली जानकारी के अनुसार वह तब तक अपने मुल्क नहीं लौंटेगी जब तक की वहां के हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं है कि वह अभी कहा गई है।

पूरा मामला तब का बताया जा रहा है जब उन्होंने टोक्यो में उन्होंने 20 वर्षीय गैंडेल्समैन ने एक साथ अपनी सेल्फी ली थी। इसके बाद यही सेल्फी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। माना जा रहा है कि यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था कि मिस इराक और मिस इजरायल की ओर से प्यार और शांति। इसके बाद तो इराक में उनको लेकर बवाल शुरू हो गया था। लोगों ने उनके खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया।

इदान ने उनको जान से मारने की धमकी दिए जाने की ट्विटर पर पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह अकेली महिला नहीं हैं जिन पर व्यक्तिगत स्वतंत्रता के कारण उंगली उठाई गई है। लाखों इराकी महिलाएं डर के साए में जी रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close