Main Slide

अगर आपके अंदर हैं ये खूबियां तो खूब प्यार करेगी पार्टनर

जीवन साथी के मामले में लड़कियों की पसन्द लड़कों से थोड़ा हट के होती है और वो किसी को भी पसंद करने में थोड़ा ज्‍यादा समय लेती हैं। आप भी अकसर सेाचते होंगें कि आखिर लड़कियों को किस तरह के लड़‍के पसंद आते हैं। तो आइये हम आपको बताते हैं कि उन्हें किस तरह के लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।

शायद बहुत कम लोगों का पता होगा कि लड़कों की तरह ही लड़कियों को भी अपनी आजादी से बहुत प्‍यार होता है। लड़कियां भी चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके दोस्‍तों के साथ घुले-मिले और बात करे। लड़कियों को समझदार और रिश्‍तों की इज्‍जत करने वाले लड़के पसंद आते हैं।

लड़कियों की ये ख्‍वाहिश सबसे ऊपर होती है। हर लड़की को उनकी केयर करने वाला और उनकी पसंद-नापंसद का ध्‍यान रखने वाला और किसी अहम मुद्दे पर उनकी राय लेने वाला पार्टनर पसंद होता है। बेहद गुस्‍सा करने वाले और बात-बात पर चिल्‍लाने वाले लड़के, लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं। अगर आपका स्वाभाव ऐसा है तो धीरे—धीरे बदल लीजिए तभी आपकी और आपके पार्टनर की खूब जमेगी। समय के साथ चलने वाले और समय के पांबद लड़के भी लड़कियों को अच्‍छे लगते हैं।

जो लड़के अपनी पार्टनर को कपड़ों से लेकर नौकरी करने तक की पूरी आज़ादी देते हैं वो लड़कियों को सबसे ज्‍यादा भाते हैं। अगर आप भी किसी से प्‍यार करते हैं या किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो अपने अंदर इन खूबियों को अपनाएं। इन खूबियों को देखकर लड़कियां आपकी ओर बहुत जल्‍दी आकर्षित हो जाएंगी।

तो अब तो आप समझ ही गये होंगे कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं। लेकिन अब ज़रा ये भी जान लीलिए कि वो क्‍या बातें हैं जो लड़कियों को अपने पार्टनर में बिलकुल भी पसंद नहीं आती। बता दें कि लड़कियों को शक करने वाले और उन पर निगरानी रखने वाले लड़के बिलकुल पसंद नहीं आते हैं। साथ ही कंजूस लड़कों से भी लड़कियां दूर ही भागती हैं।

बात-बात पर गुस्‍सा करना, ताने मारना और अपने पार्टनर को नीचा दिखाने वाले लड़के तो लड़कियों से दूर ही रहते हैं। एक और खास बात बता दें कि इसके अलावा लड़कों की एक बहुत ही बुरी आदत होती है गाली-गलौज करने की। ऐसे लड़के महिलाओं को बिल्कुल नहीं भाते जो उनकी इज्‍जत नहीं करते हैं। तो अब अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं और उसे इंप्रेस करना चाहते हैं तो इन बातों को अपने दिमाग में रख लें वरना ऐसा ना हो आप कोई गलती कर बैठें और आपकी पार्टनर आपसे नाराज होकर चली जाए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close