Main Slideखेल

मोहाली में तूफानी अंदाज में नजर आए रोहित, छक्के मारने में भी अव्वल, छोड़ा युवी को पीछे

मोहाली। भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर रोहित शर्मा के बल्ले की दहाड़ सुनने को मिल रही है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में फ्लॉप रहने रोहित शर्मा ने मोहाली वन डे में एकदम नये अंदाज में नजर आये। रोहित शर्मा यहां श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बुधवार को 208 रनों की पारी खेलने के बाद खेल के इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित का यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा और कुल तीसरा दोहरा शतक है। रोहित ने अपनी पारी में 153 गेंदों का सामना किया और 208 गेंदों में 13 चौके तथा 12 छक्के लगाए।

छक्के लगाने के मामले में वह भारत के नये सिक्सर किंग बन गए है। दरअसल युवराज सिंह ने इससे पूर्व युवराज ने अपने वनडे करियर में अबतक खेले गए 304 मैचों में 155 जड़े हैं, वहीं रोहित बुधवार को तीसरा छक्का लगाते ही युवराज के आगे निकल गए हैं।

रोहित के अब 173 मैचों में 162 छक्के हो गए हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मैच में 12 छक्के लगाए। इस मामले में दुनिया में उनसे आगे एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने 16 छक्के कप्तान के तौर पर लगाए थे।
रोहित ने इससे पहले वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। इसके अलावा उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में 209 रनों की पारी खेली थी। यह रोहित का इस साल छठा 100 रन या उससे ज्यादा का स्कोर है। विराट कोहली ने भी इस साल छह शतक जड़े हैं।

वहीं सचिन तेंदुलकर ने 1996 में एक साल में छह शतक जड़े थे। हालांकि सचिन के नाम एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड है। सचिन ने 1998 में नौ शतक जड़े थे। सचिन ने ही वनडे में पहला दोहरा शतक लगाया था। रोहित के तीन दोहरे शतकों को मिलाकर वनडे में कुल सात दोहरे शतक लगे हैं। बाकी के चार दोहरे शतक सचिन तेंदुलकर (200), मार्टिन गुप्टिल (237), वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215) ने लगाए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close