Main Slideउत्तर प्रदेशराजनीति

अन्ना का ऐलान : नहीं बनने दूंगा दूसरा अरविंद केजरीवाल

आगरा। गांधीवादी नेता व प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे ने मंगलवार 12 दिसंबर को कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मेरा कोई संबंध नहीं है, अब मैं अपने आंदोलन से दूसरा केजरीवाल नहीं निकलने दूंगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, दोनों के विकल्प को खारिज कर दिया।

समाजसेवी अन्ना हजारे अपने आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने को मंगलवार को ताजनगरी आए थे। 80 वर्षीय गांधीवादी कार्यकर्ता हजारे ने खुद को कांग्रेस और भाजपा से अलग करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों ही उद्योगपतियों के पक्ष में हैं और मुझे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं दिखते।

23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक नए आंदोलन की जरूरत बताते हुए अन्ना ने कहा कि राजग और संप्रग दोनों सरकारों ने लोकपाल को कमजोर किया गया है इसलिए एक बार फिर आंदोलन की जरूरत है। अन्ना ने दावा किया कि देश में 22 साल में 12 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक होगी।

यह आंदोलन 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का उद्देश्य काले धन को उजागर करना था लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। भ्रष्टाचार की शिकायतें जारी हैं। उन्होंने जोड़ा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन संविधान की वास्तविक भावना में चुनाव होना चाहिए और नेताओं को आम जनता से आना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close