Main Slideमनोरंजन

विराट–अनुष्‍का जल्‍द करने जा रहे शादी, एयरपोर्ट से हुए इटली के लिए रवाना

 

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। क्रिकेट की पिच पर लगातार अपनी धमक दिखाने वाले विराट अपने प्यार यानी अनुष्का शर्मा के साथ शादी रचाने की तैयारी में है। खबर पक्की है और दोनों परिवार अब इस शादी की तैयारियों में जुटे हैं।

बीसीसीआई ने विराट कोहली को क्रिकेट के मैदान से अभी दूर कर दिया ताकि वह अपना घर बसा सके। जानकारी के अनुसार इटली में यह शादी हो सकती है। दरअसल गुरुवार रात अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना हुईं। वहीं, विराट कोहली का परिवार इटली के लिए कूच कर गया है।

इसके बाद से अटकलों का दौर तेज हो गया है कि दोनों बहुत जल्द शादी कर सकते हैं। विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने भी इटली जाने के लिए छुट््टी की मांग दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन से कर
डाली है।

दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के परिवारवालों ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे रहे हैं। कुल मिलाकर विराट संग अनुष्का की शादी को लेकर जो भी खबरें आ रही हों लेकिन अब तो यह तय मानिए की दोनों के प्यार को अब नया नाम मिलने जा रहा है।

 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close