Main Slideउत्तर प्रदेश

फेरों की बीच बेहोश होकर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने लिया ऐसा फैसला कि बात पहुंची थाने

अलीगढ़। अलीगढ़ में दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने उसे मनाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

शहर के देहली गेट इलाके में स्थित एक विवाह स्थल पर गौंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का वैवाहिक समारोह आयोजित था। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बारात के पहुंचने के बाद सारी रस्मों को पूरा किया गया। जब फेरों की बारी आयी तो इस बीच दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई और मिर्गी के दौरे के कारण वह गिरकर बेहोश हो गया। जब दुल्हन को दूल्हे के मिर्गी से पीड़ित होने की जानकारी मिली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर वधू पक्ष के तमाम लोग भी उसके समर्थन में खड़े हो गए।

ऐसी घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने दूल्हे को मिर्गी की बीमारी होने की बात छिपाई। दुल्हन के परिवार की दलील पर वर पक्ष के लोगों ने उनसे बहस शुरू कर दी जिसके कारण बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों में समझौता कराया। इस बारे में एसओ देहलीगेट ने कहा कि वर पक्ष और वधू पक्ष के लोगों के बीच शादी में हुए खर्च को वापस करने की बात पर राजी होने के बाद समझौता कराया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close