Main Slideमनोरंजन

सनी लियोनी ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, लाखों प्रशंसकों के टूटे दिल!  

 

मुंबई। पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि सनी लियोनी ने बॉलीवुड को अलविदा कहने का मन बना लिया। जी हां सनी लियोनी बॉलीवुड से दूरी बनाने जा रही है लेकिन कुछ समय के लिए। वह हमेशा के लिए बॉलीवुड नहीं छोड़ने जा रही हैं।

दरअसल, सनी को तेलुगु इंडस्ट्री में एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। फिल्म में वे मार्शल आर्ट से लेकर हॉर्स राइडिंग तक करती नजर आएंगी। जिसके लिए उन्हें सख्त ट्रेनिंग भी लेनी है और इसके लिए उन्हें आंध्र प्रदेश जाना होगा। फिल्म की शूटिंग 150 दिन तक चलने वाली है और यह एक पीरियड ड्रामा है।

इस बात की जानकारी सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है। फिल्म काफी भव्य है, और इसमें सनी का अहम रोल होगा। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज होगी। सनी लियोन बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं और सलमान खान को काफी पसंद भी आई थीं।

सनी ने कहा कि मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं योद्धा का रोल निभाना चाहती थी। मेरा कैरेक्टर बहुत ही स्ट्रांग है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close