Main Slideराष्ट्रीय

जब भाभी के कमरे में रात के 11 बजे पहुंचा देवर, जानें फिर क्या हुआ

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक पर उसकी भाभी से रेप करने की कोशिश का आरोप लगा है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि इस घटना में उसकी सास की भी सहमति थी। महिला ने बताया कि काम के सिलसिले में उसका पति बाहर गया था। देवर ने इसका फायदा उठाते हुए रात में उसके कमरे में जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा।

जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि महिला का देवर शादी के बाद से उस पर बुरी नीयत रखता था। लेकिन महिला देवर-भाभी के रिश्ते को देखते हुए उसकी हरकतों को मजाक समझ कर नजरअंदाज कर देती थी। महिला ने बताया कि घटना के दिन उसके पति को काम के सिलसिले में गुजरात जाना पड़ा। घर पर सिर्फ वो, उसकी सास और देवर थे। महिला अपने कमरे में गई कि तभी रात में करीब 11 बजे के पास उसका देवर कमरे में आया।

महिला ने बताया कि कमरे में आने के बाद उसने मुझे एक गंदा वीडियो दिखाया और गलत तरीके से मेरे शरीर को छूने लगा। उसकी हरकतों को बढ़ता देख जब मैंने उसका विरोध किया तो वो जबरदस्ती करने लगा। उसने कहा कि शांत रहोगी तो इसका किसी को पता नहीं चलेगा। लेकिन मैं शोर मचाने लगी। शोर की वजह से वो कमरे के बाहर चला गया और कहा कि अगर ये बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। सुबह जब मैंने सास को इस बारे में बताया कि तो उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मर्द है, वो जो चाहे वो कर सकता है। महिला ने कहा मेरी सास ने उसे कुछ नहीं कहा। वहीं महिला का आरोप है कि उसके बाद देवर उससे रोज अश्लील हरकते करता और उसे गलत तरीके से छुने और छेड़ने लगा।

वहीं महिला का कहना है कि पति के घर पर आते ही मेरी सास और देवर ने दूसरी कहानी बताते हुए कहा कि मैं खुद अपने देवर के कमरे में गलत इरादे से गई थी जिससे मेरा पति नाराज हो गया। पति के मुंह से ये बातें सुनकर मेरा गुस्सा फूट पड़ा और मैंने पुलिस थाने में आकर अपने देवर और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा ही सच्चाई क्या है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close