Main Slide

दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े महिला का हाथ पकड़ा और करने लगा हस्त मैथुन

 

नई दिल्ली। राजधानी के व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्य क्ति ने उसकी ऑफिस की छत पर उसका हाथ पकड़ लिया और हस्त मैथुन करने लगा। महिला ने जब उससे हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसने पीछे से पकड़ लिया और अंगों को छूने लगा।

पुलिस ने शनिवार को बताया, “घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब महिला इमारत की छत पर गई थी (जहां वह काम करती है)..वहीं आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके सामने हस्तमैथुन किया।”

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता इनलिगुआ लैंग्वेज स्कूल में काम करती है। वह छत पर बैठा थी कि तभी वहां लगभग 25 साल की उम्र का व्यक्ति आया। वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था जिसने उसे असहज किया और गुस्सा दिलाया। जैसे ही उसने दूर जाने की कोशिश की, आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : बिल्‍कुल सच ! इस पोजीशन में SEX करने को मरती हैं लड़कियां

यह भी पढ़ें : थाईलैंड का Miss Condom कॉन्टेस्ट, जहां फूहड़ता की होती है खुली नुमाइश

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और हस्तमैथुन किया। उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर इमारत में लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आ गए।

महिला सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान करने में नाकाम रही। फुटेज में एक आदमी तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।

यह भी पढ़े– हैवानियत : पत्नी के चेहरे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

 यह भी पढ़ें : पत्‍नी को ORAL SEX को मजबूर करना क्रूर हिंसा है पर RAPE नहीं: गुजरात सरकार

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close