Main Slide

शर्मनाक : ICU में इलाज को आई लड़की से अस्‍पतालकर्मियों ने की छेड़खानी

 

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गुरुग्राम के वेस्ट राजीव नगर के शिवा अस्पताल का है। सॉफ्ट ड्रिंक समझकर ‘जहर’ पीने वाली किशोरी अस्पताल के आईसीयू में ऐडमिट थी। दर्द होने पर उसने नर्सिंग स्टाफ से मदद की गुहार लगाई। नर्सिंग कर्मचारी तुरंत हाजिर तो हो गया लेकिन उसकी मदद करने के बजाय उसके साथ उसने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।

पहले तो नर्सिंग कर्मचारी ने पीड़िता के बगल में बैठकर उसके शरीर पर हाथ फेरा। उसके बाद उसके गालों पर किस कर लिया। पीड़िता को ड्रिप्स लगी थीं और उसके गले में पाइप डाली गई थी, वह जरा भी हिल-डुल नहीं पा रही थी।

जब गीता ने आवाज लगाकर इसका विरोध किया तो दूसरा नर्सिंग कर्मचारी कुलदीप भी अंदर आकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। थोड़ी देर के बाद उसने महसूस किया कि उसे दूसरा इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश-सी होने लगी। होश में आने पर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

पीड़िता के परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इसे पहले भी निजी अस्पतालों की मनमानी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। अब अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ द्वारा इस तरह की घिनौनी वारदात लोगों को और डरा रही है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close